जालंधरः पहली बार मीडिया के सामने आई कर्मजीत चौधरी ने जमकर कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब के जालंधर से टकसाली कांग्रेसी चौधरी परिवार बीजेपी में शामिल होने के बाद आज यानी शनिवार को पहली बार मीडिया के सामने आया। इस दौरान स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उनहोंने कहा कि कांग्रेस ने मेरे बेटे और पिता का अपमान किया है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मेरे बेटे को परिवार का आखिरी चिराग बताया। कर्मजीत चौधरी ने कहा कि ऐसे में वह कैसे कांग्रेस के साथ चल सकती थी।

कर्मजीत चौधरी ने कहाकि मेरे पति ने कांग्रेस के लिए शहादत दी है। मगर कांग्रेस ने उसका भी ध्यान नहीं रखा और हमें दरकिरान कर दिया। मेरे परिवार ने कांग्रेस को 100 साल दिए हैं। कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि अब ये कांग्रेस नहीं है, बल्कि कॉर्पोरेट कांग्रेस बन गई है। जोकि बाहर से आए लोगों को टिकट और सम्मान दे रही है। जो टकसाली पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं, उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। इस दौरान मौके पर सुशील शर्मा, मनोरंजन कालिया, शीतल अंगुराल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस द्वारा मेरे परिवार के साथ जो अपमान किया गया, उसे बीजेपी ने भी देखा। उन्होंने हमें अपने परिवार में शामिल किया है, मैं हमेशा बीजेपी के लिए काम करूंगी। मेरे परिवार ने कांग्रेस का हिस्सा होते हुए उन्हें करीब 18 बार जीत दिलाई है। मेरे परिवार की तीसरी पीढ़ी विधानसभा में है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *