पंजाबः इस सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रधान जसवीर गढ़ी, बसपा ने किया ऐलान 

श्री आनंदपुर साहिबः बहुजन समाज पार्टी ने जसवीर सिंह गढ़ी को आनंदपुर साहिब सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गढ़ी बसपा पंजाब के प्रधान हैं। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 24 मई को पंजाब आएंगी। वह पंजाब के सभी 13 और चंडीगढ़ की एक सीट पर प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। पार्टी की तरफ से नवांशहर में रैली का आयोजन किया जाएगा।

बसपा ने अब सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहले घोषित उम्मीदवारों में होशियारपुर से राकेश कुमार सुमन, फिरोजपुर से सुरिंदर कंबोज, संगरूर से डॉ. मक्खन सिंह, पटियाला से जगजीत सिंह, जालंधर से बलविंदर कुमार, फरीदकोट से गुरबख्श सिंह चौहान, बठिंडा से लखवीर सिंह निक्का, फतेहगढ़ साहिब से कुलवंत सिंह महतों, गुरदासपुर से इंजीनियर राज कुमार, खडूर साहिब से इंजीनियर सतनाम सिंह, अमृतसर से विशाल सिद्धू और लुधियाना से दविंदर सिंह पनेसर रामगढ़िया को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *