सत्ता का लालच होता तो विधायक का पद दांव पर न लगाता: चैतन्य शर्मा

ऊना/सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने शनिवार को जहाँ गणु मदवाड़ा में  आयोजित भाजपा  महिला मोर्चा के सम्मेलन में हिस्सा लिया, वहीं दौलतपुर चौक एवं चलेट में भी जनसंपर्क साधा। चैतन्य शर्मा ने इस दौरान दौलतपुर चौक में आगजनी की घटना के पीड़ित परिवार को भी घर जाकर ढांढस बँधाया। चैतन्य शर्मा ने पीड़ित परिवार के मुखिया शम्मी शर्मा को हिम्मत दी कि मुश्किल घड़ी में होंसला न छोड़े वह हर पल उनके परिवार के साथ है।इससे पहले गणु मदवाड़ा आयोजित भाजपा  महिला मोर्चा के सम्मेलन में पहुंची मुख्यातिथि जिला ऊना भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी शीतल भारद्वाज का गरमजोशी के साथ स्वागत किया।

इस मौके शीतल भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सूकखू सरकार ने विधानसभा चुनावों में हर महिला को 1500 रूपये देने का झूठा वायदा करके छलावा किया और 15 माह बीत जाने के वाद भी महिलाओ को 1500 रूपये न मिले। उन्होंने प्रदेश भर में महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओ को सुरक्षा की जरूरत है न कि इलाज की राशि की। उधर भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने कहा कि सत्ता ka अगर लालच होता तो विधायक का पद दांव पर न लगाता, उल्टा कुर्सी से चिपका रहता। उन्होंने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के सुधार के लिए वह सत्ता में आये थे और जब मुख्यमंत्री महोदय गगरेट विधानसभा क्षेत्र लगातार नजर अंदाज करने लगे, भाजपा कार्यकाल में खुले कार्यालयों पर ताला लटका दिया, तो मजबूरन उन्हें राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करना पड़ा।

चैतन्य शर्मा ने कहा कि कुछ लोग पर्दे के पीछे सोशल मीडिया में उन्हें गाली गलौच करके बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं लेकिन गगरेट की देवतुल्य जनता उनके बहकाबे न आएगी अपितु उनके झूठ का उत्तर 01 जून को होने वाले उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करके देगी।इस मौके पर गगरेट महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता जरियाल, चिंतपूर्णी महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता कुमारी, ज़िला कार्यकारणी अनु डडवाल, ज़िला मीडिया प्रभारी कंचन रायजादा, ब्लॉक् समिति रीता धीमान, नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु धीमान, बूथ अध्यक्ष सतपाल, रीना परमार, सविता देवी, नीलम, मोनिका, सुमन इत्यादि महिला मोर्चा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *