व्यक्ति ने किशोर सहित 4 पर चाकू से किया हमला, मौ’त

नई दिल्ली : अजीम नगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल है। सिरफिरे आरोपी ने एक किशोर पर भी हमला किया है। वहीं उसके द्वारा चाकू से किए गए हमले में एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि वह आरोपी की तलाश में जुटे हुए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी ने अजीम नगर थाना क्षेत्र के खोद इलाके में शनिवार को एक किशोर समेत 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर फरार है और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस के अनुसार अजीम नगर क्षेत्र के खोद चौराहे पर एक व्‍यक्ति ने पंचर बनाने की दुकान के मालिक अमीर अहमद पर चाकू से हमला कर दिया। अमीर अपनी जान बचाने के लिए भागे लेकिन तब तक हमलावर ने उनके पेट में कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने आसपास काम कर रहे शाकिर व राहत पर भी हमला किया।

आरोपी ने एक किशोर पर भी हमला किया। सिरफिरे आरोपी के हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जिला अस्पताल के चिकित्‍सा अधिकारी फ़साहत हुसैन ने बताया कि 4लोगों को ज़िला अस्पताल लाया गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके अलावा रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि हमलावर इस समय फरार है, पुलिस मामले की जांच में लगी है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *