स्टोन क्रेशर में 20 लाख की चोरी, मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते एक स्टोन क्रेशर से 20 लाख की चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस थाना हरोली को दी शिकायत में निर्मल सिंह पुत्र छंगन सिंह निवासी गाँव व डा. बगड़ी तह. लक्षमणगढ़ जिला सिकर राजस्थान ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि यह बतौर अकाऊंटेंट आर एस स्टोन क्रैशर गोन्दपुर वुल्ला तह. हरोली में काम करता है। 04.05.2024 को जब यह अपने आफिस ढिल्वाँ डा. हीरा तह. हरोली जिला ऊना में आया तो अलमारी में रखे 20 लाख रूपये गायब थे I इस अलमारी की चाबी इसके, विक्रम व राकेश के पास रहती है इसे शक है की इनमें से ही किसी ने रूपये गायब किए हैं I इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने धारा  406 भा.द.स. के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *