लुधियानाः दहेज में बुलेट नहीं मिली पर पति ने पत्नी पर डाला गर्म खौलता पानी, देखें वीडियो

लुधियानाः लुधियाना के गोबिंदगढ़ मंडी में करीब एक साल पहले एक लड़की की शादी हुई थी, पति ने ससुराल पक्ष से बुलेट मोटरसाइकिल की मांगी रखी थी, जब नहीं दी तो युवक ने अपने ससुर के घर जाकर उसकी बुलेट ले ली। 3 महीने तक अपने घर पर रखा, बाद में जब लड़के का ससुर बुलेट लेकर वापस अपने घर लुधियाना लाया तो लड़के ने अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया।

लड़की के कहने पर जब परिवार ने बुलेट वापस नहीं किया, तो उन्होंने उसे 3 दिनों तक लगातार पीटता रहा। परिवार के मुताबिक, उसने लड़की पर गर्म खौलता पानी डाला और उसे जला दिया। शरीर 50 से 55 फीसदी जल चुका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। लड़की के घर वालों का बताया है कि उसका पति उसको पिछले एक साल से प्रताड़ित कर रहा है। पीडित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *