कल सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

नई दिल्ली : खराब मौसम की वजह से मणिपुर में सभी स्कूल और कॉलेज 7 मई तक बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने सोमवार को यह घोषणा की। एक अधिकारी ने कहा कि रविवार को राज्य में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

इस वजह से इंफाल पश्चिम जिले के कांचीपुर और तेरा तथा थौबल जिले सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। शिक्षा निदेशालय ने रविवार देर रात एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि ओलावृष्टि के कारण राज्य भर में कई घरों और प्रतिष्ठानों को व्यापक नुकसान हुआ है तथा आगे भी ऐसी ही आशंका है। उसने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 6 और 7 मई को बंद रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *