पंजाबः फैक्ट्री मालिक के घर पर नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की छापेमारी कर रही पुलिस

लुधियानाः जिले में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। फैक्ट्री मालिक के घर पर सफाई का काम करने वाले किशोरी के साथ मालिक के बेटे और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। थाना पीएयू की पुलिस को जानकारी देते हुए किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी की आयु 14 साल है। वह उसके फैक्ट्री मालिक बबन के घर सफाई का काम करती थी। इस कारण वह वहीं रहने लगी।

पीड़ित किशोरी ने 3 मई  को उसे बताया कि 20 अप्रैल को जब वह उससे मिलकर वापस घर चली गई तो अगले ही दिन साइयम और उसके दोस्त ने उसके साथ जबरदस्ती की। दोनों युवकों ने उसके साथ जबरी शारीरिक संबंध बनाई। उसने जब उनका विरोध किया किया तो उन लोगों ने उसे किसी को यह बात न कहने के लिए धमकाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ धारा IPC 376-D, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ASI लुखविंदर सिंह मुताबिक पीड़ित किशोरी की मां जिस फैक्ट्री में काम करती थी उसी फैक्ट्री मालिक के पास उसकी बेटी घर का काम करने के लिए रहती थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *