चाकू की नोक पर युवती से मोबाइल छीनने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Written by

in

पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर हवालात के करवाए दर्शन 

ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस कप्तान राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस थाना हरोली की टीम को एक बार दोबारा सफलता हासिल हुई है

करीब 2 महीने पहले हरोली की एक युवती सुबह के समय अपने घर से ऊना जाने के लिये पैदल वस स्टैंड हरोली की ओर आ रही थी इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने युवती का पीछा किया व अकेला पाकर एक युवक ने चाकू निकाल कर युवती को डराया तथा युवती का एक 18 हजार कीमत का मोबाईल डरा के छीन लिया व भाग गए ।

युवती डर के मारे पहले घर गई व बाद में हिम्मत जुटाकर रिपोर्ट करने थाना पहुंची जहां पर थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने तुरंत कारवाई करते हुए अंजान बाईक सवारों पर मामला दर्ज किया । जिसकी जांच का जिम्मा पहले उ0नि0 प्रकाश तथा बाद में स0उ0नि0 दीपक को दिया गया । पुलिस के लिये आरोपियों की पहचान करना आसान काम नहीं था ।

पुलिस ने युवती से सारी जानकारी जुटाकर पहले आरोपियों का रूट पता किया फिर सभी रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करने शुरू किए । घटना के दिन आरोपियों ने अपनी बाईक पर कोई नम्बर प्लेट भी नहीं लगा रखी थी तथा अपने मुंह को भी कपड़ों से ढकने का प्रयास किया था। जिस कारण आरोपियों की पहचान किसी भी तरह न हो पा रही थी । पुलिस ने पिछले कई दिनो के कैमरे खंगालकर एक पुरानी फुटेज से बाईक का मिलान करते हुए व आरोपियों का हुलिया पता लगाया ।

फिर बाईक के मालिक की पहचान करके थाना प्रभारी के नेतृत्व में हरोली पुलिस टीम ने पंजाब के होशियारपुर जिला के विंजो गांव में दबिश देकर दो आरोपियों को पकडा व बाइक को भी कब्जे में लेकर हरोली थाना पहुचाया ।

अब पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी की भी पहचान कर ,आज आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर कस्टडी ट्रान्सफर करवाकर गिरफ्तार किया गया और 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ।

आरोपी युवक की पहचान अरुण(20) उर्फ करणी पुत्र विजय कुमार गांव चकमाई दास डाकखाना सरहाला राणुयान तहसील वंगा जिला एसवीएस नगर के रूप में हुई है।

इस वर्ष हरोली क्षेत्र में लगातार इस तरह की 10-12 वारदातें हुई हैं, सभी वारदातों को हरोली पुलिस ने कुशलता पूर्वक सुलझाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि हरोली में कोई भी वारदात अभी तक अनसुलझी नहीं रही है। पुलिस ने कडी मेहनत से सभी वारदातों को सुलझाया है व किसी भी क्रिमीनल को भागने का मौका नहीं दिया। वहीं आम जनता से अपील करते हुए कहा कि निश्चित होकर इलाके में रहें किसी भी सूरत में अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर नहीं रह सकता ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *