हेमकुंड साहिब को लेकर आई बड़ी खबर

उत्तराखंडः सिखों का मशहुर तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा। यहां प्रबंधन न्यास के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने वीरवार को बताया कि धाम के कपाट 25 मई को खुलेंगे और 10 अक्टूबर को बंद होंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से इसी के अनुसार अपनी योजना बनाने का अनुरोध किया।

हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के सीमावर्ती चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के नजदीक समुद्र तल से करीब 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह तीर्थस्थल सर्दियों में बंद रहता है। पुलना से हिमालय में स्थित गुरुद्वारे तक के कठिन 17 किलोमीटर रास्ते के बावजूद हर साल भारत और दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं।

सर्दी का मौसम आने के साथ ही बर्फबारी शुरू हो जाती है ऐसे में हेमकुंड साहिब का रास्ता बंद हो जाता है और गुरुद्वारे तक पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर साल सर्दियों के मौसम में गुरुद्वारे के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और फिर बर्फबारी बंद होने के बाद गुरुद्वारे में दर्शन शुरू हो जाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *