अकाली दल को बड़ा झटकाः उम्मीदवार और पूर्व डिप्टी मेयर आप पार्टी में हुआ शामिल

मोहालीः चंडीगढ़ से अकाली दल के लोकसभा प्रत्याशी रहे हरदीप सिंह बुटरेला ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्हें सीएम भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर बुटरेला ने कहा कि वे सीएम मान के कामों से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं। इस दौरान हरदीप बुटरेला के कई दोस्तों ने भी आप का दामन थामा। बुटरेला तीन बार पार्षद और सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हैं। हरदीप सिंह के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से इंडी गठबंधन को फायदा होगा।

अब हरदीप चंडीगढ़ में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी का सपोर्ट करेंगे। हरदीप सिंह पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर पार्टी का टिकट भी लौटा दिया था। उसी वक्त कयास लगाए जा रहे थे कि वह किसी न किसी पार्टी को ज्वाइन करेंगे। अभी लोकसभा चुनाव का वक्त है। चुनाव प्रचार चरम सीमा पर पहुंचने में थोड़ा वक्त है। उससे पहले ही हरदीप सिंह ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। इससे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के चंडीगढ़ उम्मीदवार मनीष तिवारी को बड़ा लाभ होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *