जालंधर : गिरफ्तारी के डर से शीतल अंगुराल ने किया हाईकोर्ट का रुख, जाने मामला 

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए जालंधर वैस्ट से शीतल अंगुराल ने हाईकोर्ट का रुख कर लिया है। बताया जा रहा है कि शीतल अंगुराल गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंच गए हैं तथा ब्लैंकेट बेल की मांग कर दी है। शीतल का कहना है कि जबसे उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है, तबसे राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार उन्हें तंग-परेशान कर रही है और किसी भी झूठे केस में फंसा कर गिरफ्तार कर सकती है। पंजाब सरकार के डर के कारण ही शीतल अंगुराल ने हाईकोर्ट से ब्लैंकेट बेल की मांग की है ताकि पुलिस के हाथ उनके गिरेबां तक पहुंच ही न सकें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *