Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: पंजाब के 8 IPS और 4 IAS अफसरों पर मंडराया संकट, CBI कर सकती है पूछताछ, बिचौलिए ने उगला राज तो होगा पर्दाफाश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: पंजाब के 8 IPS और 4 IAS अफसरों पर मंडराया संकट, CBI कर सकती है पूछताछ, बिचौलिए ने उगला राज तो होगा पर्दाफाश

Mahabir
Last updated: October 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab DIG Harcharan Singh Bhullar GST Scam CBI Case Update: पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में कई और बड़े अफसर फंसते नजर आ रहे हैं। भुल्लर रिश्वत प्रकरण में CBI के निशाने पर 8 आईपीएस (IPS) और 4 आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। इसके साथ ही कई कारोबारी हैं, जो राज्य और केंद्र सरकार की करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी कर रहे हैं।

Contents
  • आईएएस-आईपीएस अफसरों से जान-पहचान
  • 8 IAS और 4 IAS अफसर निशाने पर
  • सीबीआई ने मांगा रिमांड
  • आय से अधिक संपत्ति का भी केस बनेगा

पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर (DIG Harcharan Singh Bhullar) समेत कई भ्रष्ट अफसरों के बीच नाभा निवासी कृष्णु शारदा मुख्य कड़ी बन चुका है। सीबीआई (CBI) उन लोगों को पर नजर रखना चाहती है जेल में बिचौलिये कृष्णु शारदा से मिलने आ रहे हैं। सीबीआई ने विशेष अदालत में अर्जी दायर कर पिछले 10 दिनों के दौरान जेल में कृष्णु से मिलने आए लाेगों का रिकाॅर्ड मांगा है। जिससे कई बड़े राज का पर्दाफाश हो सकता है।

CBI Raid
CBI Raid

आईएएस-आईपीएस अफसरों से जान-पहचान

सीबीआई (CBI) ने जेल में कृष्णु से मिलने आए लोगों की सीसीटीवी भी मांगी है। दरअसल, सीबीआई को जांच के दौरान पता चला है कि बिचौलिया कृष्णु शारदा केवल भुल्लर ही नहीं बल्कि कई पुलिस अधिकारियों के लिए भी उगाही करता था। उसकी कई आईएएस-आईपीएस अफसरों से जान-पहचान थी।

ऐसे में सीबीआई जेल के अंदर भी बिचौलिये की हर गतिविधि पर नजर रखना चाहती है। भुल्लर को सीबीआई ने बिचौलिये कृष्णु शारदा के साथ 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वह मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप डीलर से आठ लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे। दोनों ही इस समय बुड़ैल जेल में बंद है।

CBI Raid
CBI Raid

8 IAS और 4 IAS अफसर निशाने पर

पंजाब (Punjab) के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के रिश्वत प्रकरण में अब चंडीगढ़ में सेवाएं दे चुके पंजाब के आईएएस और आईपीएस अफसर भी सीबीआई के निशाने पर आ गए हैं। शक की सूई 8 आईपीएस और चार आईएएस अधिकारियों पर घूम रही है। सीबीआई जांच में यह पता चला है कि भुल्लर के साथ गिरफ्तार उसके बिचौलिये कृष्णु शारदा की कई आईएएस-आईपीएस के साथ पहचान थी।

सीबीआई ने मांगा रिमांड

सीबीआई ने विशेष अददालत में अर्जी दायर की थी और पूछताछ के लिए बिचौलिये का 12 दिनों का रिमांड मांगा था। इस अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई थी, जिसे एक दिन के लिए टाल दिया गया है। बिचौलिये की तरफ से अदालत में कोई वकील पेश नहीं हुआ, इसलिए इस मामले की सुनवाई अब बुधवार को होगी। वहीं, भुल्लर के वकील ने भी बिचौलिए के रिमांड का विरोध करने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बुधवार को बिचौलिए के रिमांड पर सुनवाई होगी और इस दौरान उसे अदालत में पेश किया जाएगा। कबूलनामे में बिचौलिया अफसरों के नाम ले लेता है तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई उन्हें जांच में शामिल कर सकती है। भ्रष्टाचार के इस खेल में कई अफसरों के नाम भी सामने आ सकते हैं। इनमें कुछ अधिकारी चंडीगढ़ प्रशासन व पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली

आय से अधिक संपत्ति का भी केस बनेगा

सीबीआई ने 16 अक्टूबर को पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को आठ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। भुल्लर के साथ एक बिचौलिया नाभा निवासी कृष्णु शारदा भी पकड़ा गया था। सीबीआई को भुल्लर के घर से साढ़े सात करोड़ रुपये कैश, ढाई किलो सोना और कई लग्जरी चीजें मिली थीं। ऐसे में सीबीआई उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का भी केस बना सकती है।

सीबीआई ने कुछ दिन पहले भुल्लर के सेक्टर 40 स्थित घर पर सर्च भी की थी। तब सीबीआई ने उनके घर के कोने कोने की पैमाइश की थी। सीबीआई ने उनके समराला स्थित फार्म हाउस पर भी सर्च की थी। उनके बैंक खातों और लाकर भी खंगाले जा रहे हैं। सीबीआई पिछले कुछ सालों के दौरान उनकी आय और अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति का रिकाॅर्ड जुटा रही है जिनका बाद में मिलान किया जाएगा।

 

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 241वें दिन पंजाब पुलिस ने 10.6 किलो हेरोइन सहित 58 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
Next Article Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू का प्रयास हुआ सफल, PAP रैंप निर्माण के लिए टैंडर लगा, 6 महीने में होगा कंपलीट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.