कपूरथला : मामूली विवाद को लेकर हत्यारा बना भाई, गिरफ्तार

कपूरथला : कस्बा नडाला में बीते दिनो अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को बेड बॉक्स में छुपाकर फरार हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कुलविन्दर सिंह उर्फ ​​मंगा पुत्र अजीत सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला के तौर पर हुई है।  जानकारी देते हुए SP-D सरबजीत राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयोग किए गए दातर को बरामद कर लिया है।

SP-D सरबजीत राय और DSP सुरिंदरपाल ने बताया कि सुभानपुर थाने के नडाला गांव में 6 मई को कुलविन्दर सिंह उर्फ ​​मंगा पुत्र अजीत सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला कपूरथला हॉल वासी दंदराला थाना डेरा बस्सी SAS नगर मोहाली को उसके भाई सुखविन्दर सिंह उर्फ ​​निक्का उर्फ ​​गुरजंट सिंह ने मार दिया था। मारने के बाद उसकी लाश को घर में ही बॉक्स बेड में छिपा दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों भाई नशे के आदी थे, तथा घर में पड़ी फ्रिज को बेचने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। आरोपी ने भाई की हत्या कर खुद ही अपने पिता को सूचित कर दिया था, और मौके से फरार हो गया था। जिस पर मृतक के पिता अजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला थाना सुभानपुर जिला कपूरथला के बयान पर FIR दर्ज की गई थी। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 2 दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है।

जिस पर DSP सुरिंदरपाल ने जांच करते हुए SHO सुभानपुर इंस्पेक्टर हरदीप सिंह और नडाला चौंकी इंचार्ज ASI दलविंदरबीर सिंह की अलग-अलग टीमें बनाई। जिस पर थाना सुभानपुर की पुलिस ने आरोपी कुलविन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में प्रयोग किया दातर भी बरामद कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *