पंजाब : बैंस भाई कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

लुधियाना: पंजाब की लोक इंसाफ पार्टी (LIP) के प्रमुख सिमरजीत बैंस और उनके भाई बलविंदर बैंस रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में दोनों भाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों भाइयों ने पिछले कई दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाला हुआ था। तभी से चर्चा शुरू हो गई थी कि वे कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। रविवार को दोनों की राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया। दोनों ने अपनी पार्टी का भी कांग्रेस में विलय कर दिया।

बैंस ब्रदर्स अब लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के साथ चुनाव प्रचार करेंगे। कल यानी सोमवार को वडिंग अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान बैंस उनके साथ मौजूद रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *