जालंधरः ICICI Bank के ATM में पैसे डालने गई सिक्योरिटी के गनमैन से चली गोली, एक घायल

जालंधर, ENS: अमृतसर रोड पर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएम में पैसे डालने गई सिक्योरिटी कंपनी सीएमएस के गनमैन की दोनाली से अचानक गोली चल गई। बताया जा रहा है कि यह गोली सतपाल सिंह की दोनाली से चली है। अचानक दोनाली से चली गोली एटीएम के अंदर खड़े कंपनी के कस्टोडियन विशाल के पास से निकली। इस घटना में एटीएम का शीशा टूट गया ‘और छरें विशाल को लग गए।

घटना में घायल विशाल को तुरंत सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया। जिसके बाद सतपाल को कंपनी के अधिकारी पूछताछ के लिए साथ ले गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही देर रात तक थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मामले की जांच कर रही थी। दूसरी ओर घायल विशाल ठाकुर ने बताया कि वो सीएमएस कंपनी में काम करता है और एटीएम में पैसे डालने के लिए सिक्योरिटी गार्ड सतपाल के साथ आया था।

वह पैसे लेकर एटीएम के अंदर गया और तभी जोरदार धमाका हुआ और एटीएम का शीशा टूट गया और बाजू में गोली के छरें जा लगे। इससे वह घायल होकर गिर गया। बाद में पता चला कि बाहर खड़े सतपाल सिंह की दोनाली से अचानक गोली चली है। गोली की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। सतपाल ने मौके पर पड़े पैसे संभाले और कंपनी को सूचित किया। कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सतपाल सिंह को अपने साथ ले गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *