लुधियानाः सतलुज दरिया को दूषित करने वाले बुड्डा दरिया को साफ करने का जिम्मा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने उठाया हुआ है। सीचेवाल माडल से बुड्डा दरिया की सफाई की जा रही है। इस दौरान सांसद सेचेवाल स्वयं भी आज नदी में स्नान करेंगे। स्नान दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू होगा।
आपको बता दें कि करीब 40 साल बाद बैसाखी पर लोग इस नदी में नहाते नजर आएंगे, क्योंकि दूषित पानी के कारण नदी जहरीली हो गई थी, जिसके कारण अब कोई भी इस पानी में नहीं उतरता था। करीब 90 डेयरियों का गोबर बुड्डा नदी में गिर रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। पहले बुड्डा दरिया का टीडीएस 195 था लेकिन अब सफाई के बाद यह 133 तक पहुंच गया है।
गांव के लोगों के मुताबिक करीब 3 महीने तक इस नदी के किनारे कोई आना भी पसंद नहीं करता था। यहां से गोबर और गंदे पानी की बदबू आती थी, लेकिन अब यहां मेला लगने लगा है। निकटवर्ती गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश किया गया है, जहां इसके भोग डाले जाएंगे।

Leave a Reply