फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 2 की मौ’त, 25 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सोनीपत : देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुंडली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिआऊ मनियारी स्तिथ दहिया कॉलोनी में स्तिथ श्री गणेश नाम की कत्था फैक्टरी में अचानक बॉयलर फट गया। धमका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री की बिल्डिंग नीचे गिर गई और आसपास के मकान भी गिरे। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए और आसपास के लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई मजदूरों के शव बाहर निकाले जा सकते हैं बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए है। जिनमें कई बच्चे और महिला भी शामिल है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है और घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वही दमकल विभाग के कर्मचारी अभी भी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है, यह आशंका जताई जा रही है कि अभी कई शव और फैक्टरी से बरामद किए जा सकते है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए है।

उनका कहना है कि हमने हादसा होते ही जिला प्रशासन को सूचना दे दी थी, लेकिन जिला प्रशासन करीब 2 घंटे की देरी से यहां पहुंचा और हमने खुद कई शवों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत दमकल विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे एसीपी मुकेश कुमार ने बताया कि बॉयलर फटने से कुंडली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में धमाका हुआ है। कई लोग घायल हुए और अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और 2 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *