Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के इंजीनियर ने दिया इस्तीफा! जाने पूरा मामला
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के इंजीनियर ने दिया इस्तीफा! जाने पूरा मामला

Mahabir
Last updated: October 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) में करप्शन का खेल उजागर होने के बाद इंजीनियरों में हड़कंप मच गया है। केस में फंसते देखकर एक इंजीनियर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। चूंकि मेयर वनीत धीर विदेश में है, तो इस्तीफा शायद अभी मंजूर न हो। लेकिन करोड़ों के इस खेल में खुद को फंसते देखकर इंजीनियर इस्तीफा देकर अपने ससुर के पास विदेश भागने की फिराक में है।

Contents
  • इंजीनियर ने लाखों डकारे
  • ग्लोबल कंस्ट्रक्शन कंपनी का काम
  • ट्रैक्टर ट्राली का महाघोटाला
  • पक्के इंजीनियर दरकिनार
  • यह है मामला
  • ग्लोबल कंस्ट्रक्शन का काम

जांलधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) में ठेकेदार तो कमीशन खाते थे, लेकिन कुछ इंजीनियर सबकुछ हजम करने में जुटे हुए हैं। हालत यह है कि नगर निगम के असली ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि कुछ इंजीनियर ही ठेकेदार बन गए हैं। इसका खुलासा डेली संवाद ने किया है। जालंधर वेस्ट हलके में एक इंजीनियर खुद को एक मंत्री और पार्षद का रिश्तेदार बताकर करोड़ों रुपए का ठेका लेता है और घटिया काम करके सरकारी धन को चूना लगा रहा है।

MCJ
MCJ

इंजीनियर ने लाखों डकारे

जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) हलके के कई वार्डों में उक्त इंजीनियर ने अपने ससुर के नाम वाली फर्म से ठेका हासिल कर लाखों रुपए डकार गया। हैरानी तो इस बात की है कि 39 फीसदी से कम रेट पर काम करने वाले इस इंजीनियर कम ठेकेदार के काम की गुणवत्ता की कभी कोई जांच ही नहीं की गई। यह इंजीनियर इतना शातिर है कि उसी वार्ड में ठेका लेता है, जहां इसकी ड्यूटी होती है। एस्टीमेट बनाने से लेकर काम करने और फिर बिल पास करवाने का काम खुद करता था। जबकि इसका ससुर विदेश में बैठा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम में करप्शन, विदेश बैठे ससुर के नाम पर इंजीनियर बन गया ‘ठेकेदार’

अभी पिछले महीने एफएंडसीसी की बैठक में इंजीनियर की कंपनी ग्लोबल कंस्ट्रक्शन को कई वार्डों में काम करवाने का ठेका दिया गया। इसमें माडल हाउस रोड से श्री गुरु रविदास चौक तक 9.96 लाख रुपए के काम में 39.99 फीसदी रुपए की छूट देते हुए उसे महज 6.08 लाख में कर डाला। इसी तरह अवतार नगर में 9.23 लाख के काम में 39 फीसदी छूट देकर 5.63 लाख कर डाला। बस्ती शेख जोन में पेंट का काम किया। लेकिन इन कामों की चेकिंग आज तक नहीं हुई।

MCJ Jalandhar
MCJ Jalandhar

ग्लोबल कंस्ट्रक्शन कंपनी का काम

इसी तरह वार्ड-40 में सड़क रिपेयर, सीवरेज और अन्य काम 9.94 लाख रुपए का ठेका हासिल किया। इसी वार्ड में 9.08 लाख का एक और ठेका हासिल किया। वार्ड-46 में दो कामों का करीब 19 लाख रुपए का ठेका लेकर मालामाल हुआ। यह ठेका इस इंजीनियर ने अभी हाल में हासिल किया। जबकि कई साल से उक्त इंजीनियर ठेकेदारी कर रहा है। इसमें तीन बड़े अफसरों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। फिलहाल इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

ट्रैक्टर ट्राली का महाघोटाला

जालंधर नगर निगम में ट्रैक्टर ट्राली का महाघोटाला चल रहा है। पिछले महीने मेयर वनीत धीर ने अनियमितताएं पकड़ी थीं। तब कमिश्नर रहे गौतम जैन ने कुछ अफसरों पर कार्ऱवाई की थी। मेयर इस नैक्सस को तोड़ने में जुटे हैं, लेकिन घोटालेबाज अफसर और मुलाजिम बड़े शातिर हैं। फिलहाल मेयर वनीत धीर और सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू घोटालेबाजों को नैक्सस तोड़कर उन पर कार्ऱवाई करने के लिए जुटे हुए हैं।

पक्के इंजीनियर दरकिनार

जानकारी यह है कि सरकार ने 6 पक्के इंजीनियर नगर निगम जालंधर में भेजा था। लेकिन घोटालेबाज इंजीनियरों को ये इंजीनियर पसंद नहीं आए और उन्हें ओएंडएम ब्रांच में भेज दिया। जबकि इसमें कुछ इंजीनियर की ड्यूटी बीएंडआर ब्रांच में लगानी थी। क्योंकि बीएंडआर ब्रांच में घोटालेबाज इंजीनियर पहले तैनात हैं, जिससे नए इंजीनियरों को बीएंडआर ब्रांच में लगाया ही नहीं गया। ये घोटाले इंजीनियर बीएंडआर ब्रांच के अलावा ट्रैक्टर ट्राली के ठेके में भी करप्शन कर रहे हैं, वहां भी इनका ठेका चल रहा है।

यह है मामला

नगर निगम के कई इंजीनियर सीधे तौर पर ठेकेदारी कर रहे हैं। कोई अपने ससुर के नाम पर कंपनी बना कर ठेकेदार कर रही है, तो कोई अपने पिता के नाम पर। कुछ इंजीनियर अपने भाई और भाभी व रिश्तेदार के नाम पर ठेकदारी का लाइसेंस लेकर लाखों रुपए वारे न्यारे कर रहे हैं। इसमें बीएंडआर ब्रांच के तीन बड़े इंजीनियर शामिल हैं। जो इनके मास्टरमाइंड हैं। करोड़ों रुपए का काम कागजों में होता है, उसे ये सभी इंजीनियर मिलकर हड़प जाते हैं।

डेली संवाद के पास एक इंजीनियर का कच्चा चिट्ठा आया। इसमें शेर सिंह नामक एक व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस हासिल किया गया और उसका इंजीनियर दामाद ठेकेदार कर रहा है। शेर सिंह खुद विदेश में है, लेकिन उसके नाम पर लाखों रुपए उसका दामाद हड़प रहा है। कागजों में ये इंजीनियर सड़क बनाता है, रिपेयर करता है और फिर मिलीभगत से लाखों रुपया अंदर कर लेता है। इसे सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने पकड़ा था। इस इंजीनियर ने अपने घर के पते पर ससुर की कंपनी का जीएसटी सर्टिफिकेट हासिल किया।

इस संबंध में सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने कहा है कि मुझे पता चला है कि इंजीनियर ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी उनके पास नहीं है। जबकि बीएंडआर ब्रांच के एसई रजनीश डोगरा ने कहा है कि आज वे बिजी थे, जिससे डाक नहीं देख सकें, कल इस्तीफे के बारे में बता सकते हैं। चर्चा यह है कि इंजीनियर ने बैक डेट में इस्तीफा दिया है।

ग्लोबल कंस्ट्रक्शन का काम

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: सरहद पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
Next Article Jalandhar News: जालंधर में अफसरों और ठेकेदारों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, सीनियर डिप्टी मेयर ने दी चेतावनी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.