पंजाबः कांग्रेस और भाजपा को झटका, ये दिग्गज ने नेता आप पार्टी में हुए शामिल

लुधियानाः लोकसभा चुनावों के लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। वहीं नेता को दल बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी है। लुधियाना दौरे पर आज पहुंचे सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका दिया है। आज कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान मनीषा कपूर और भाजपा मोर्चा जिला अनवर हुसैन, असरार तरीन आज आप पार्टी में शामिल हुए। दरअसल, आज लुधियाना में सीएम मान पराशर पप्पी के हक में वोट मांगने के लिए प्रचार करेंगे, लेकिन चुनाव प्रचार से पहले उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को झटका दे दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *