जालंधरः इस मामले को लेकर इलाका निवासियों ने किया सुशील रिंकू का विरोध, वोटों का किया बॉयकाट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में इलाका निवासियों ने आज भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू का विरोध किया। दरअसल, इलाका निवासी भीषण गर्मी से पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान हो रहे है। एक और भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया, वहीं सरकार की ओर से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूल में छुट्टियां कर दी गई है। दूसरी ओर वेस्ट हल्के में इतनी भीषण गर्मी में लोगों को पीनी केे पानी नहीं मिल रहा। जिसके चलते आज लोगों ने सुशील रिंकू का विरोध किया। लोगों का कहना है कि वह गंदे पानी से उनके बच्चे बीमार हो रहे है।

इलाका निवासियों ने कहाकि वह रोजमर्रा की जिंदगी में मुश्किल से घर का गुजारा कर रहे है, ऐसे में गंदा पानी पीने से बच्चे बीमार हो रहे है और उनका पैसा दवाई में लग रहा है। वहीं निर्मला देवी ने कहाकि इलाके में पानी की समस्या काफी समय से आ रही है। उनका आरोप है कि कभी तो इलाके में पानी नहीं आता, अगर आता है तो गंदा पानी आ रहा है। वहीं अन्य महिला ने कहाकि उसे एक साल के अधिक समय हो गया है। उसका बच्चा बीमार चल रहा है,उसे ब्लज कैंसर है। पीड़िता का कहना है उसका बच्चा पीजीआई में दाखिल है। महिला ने कहाकि वह कभी बार सुशील रिंकू से भी मिल चुकी है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

महिला ने कहा गर्भवती होने के चलते वह सुशील रिंकू के दफ्तर में चक्कर काटती रही, लेकिन कोई हल नहीं निकला। महिला ने कहा कि वह पानी की समस्या को लेकर पिछले 8 माह से बाहर किराये पर रह रही है। लेकिन अब दोबारा वापिस आई तो इलाके में फिर से पानी की समस्या आ रही है। वहीं अन्य महिला ने कहा कि 15 दिन गटर का पानी ही घरों में आ रहा है। महिला ने कहाकि पानी की बोतलें खरीदकर पानी पीने को मजबूर है। उन्होंने कहाकि वह इतना पैसा कहां से लेकर आएं। महिला ने कहाकि अगर पानी की समस्या ना ठीक हुई तो उन्हें मजबूरन जगह को बेचकर दूसरी जगह जाना पड़ेगा। राजकुमार ने कहाकि वोटों को लेकर प्रत्येक नेता उनके पास आ जाता है। लेकिन इस गंदे के पानी को कोई सासंद, विधायक या पार्षद पानी पीकर दिखा दें। व्यक्ति ने कहा कि उसे इलाके में 20 साल हो गए रहते हुए, लेकिन वह काफी समय से गंदे पानी पीने को मजबूर हो रहे है। इस दौरान व्यक्ति ने वोटो को लेकर बायकाट का ऐलान किया है। व्यक्ति ने कहा कि उनके इलाके में कोई नेता वोट मांगने के लिए ना आए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *