पंजाबः स्क्रैप कारोबारी पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, 40 हजार लेकर हुए फरार, देखें CCTV

लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में देर रात एक स्क्रैप कारोबारी पर 4 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने कारोबारी के चेहरे पर दात्त से वार किए और नगदी लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी देते हुए कारोबारी मुन्नाराम ने कहा कि वह न्यू जनता नगर का रहने वाला है।  गुरमीत नगर में देर रात करीब साढ़े 8 बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 युवक उनके गोदाम में स्क्रैप का माल बेचने के बहाने आए।

बदमाशों ने उसे बोरी दिखा कर सामान बेचने को कहा, मुन्ना ने उन्हें कहा कि वह चोरी का माल खरीदते और बेचता नहीं है। जिसके बाद उक्त युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर उसकी जेब मे पड़ी करीब 40 हजार की नगदी भी छीन ली। हमलावर मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में उसे आस-पास के लोग सिविल अस्पताल लेकर आए। मुन्नाराम ने कहा कि इस मामले की शिकायत उसने थाना डाबा की पुलिस को दर्ज करवा दी है। थाना डाबा के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पुहंचे थे। फिलहाल वह घटनास्थल की फोटोज व आसपास के लोगों से बात कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *