पंजाबः अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने गए 2 बच्चे हुए लापता

पटियाला: तेजबाग कॉलोनी से के 2 बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है, इलाके के रहने वाले 2 बच्चे अयोध्या में राम मंदिर में गए थे लेकिन रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, उक्त बच्चे श्रद्धालुओं के साथ बस में सवार होकर श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या गए थे, जिसके बाद वे अचानक गायब हो गए हैं। लापता बच्चे तेजबाग कॉलोनी निवासी कार्तिक और प्रिंस हैं, जिनके लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बता दें कि 17 मई को शहर की तेजबाग कॉलोनी से एक बस श्री अयोध्या धाम में श्री रामलल्ला जी के दर्शन के लिए गई थी। इस बस में प्रिंस और कार्तिक भी शामिल थे और बच्चे 18 मई को लापता हो गए थे। इसके बाद हैरान करने वाली बात ये है कि परिवार वालों को दोनों बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले। इस घटना के बाद परिजन परेशान हैं कि आखिर बच्चे कहां गए? कहीं उनके साथ कोई हादसा न हो हो गया हो। परिजन बच्चों की तलाश कर रहे हैं और प्रशासन से बच्चों का पता लगाने की अपील कर रहे हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *