ऊना/ सुशील पंडित : आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे के करीब घालूवाल में प्रवासी बस्ती में झुग्गियों में आग लग गई। एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने घालूवाल में हुए दुर्घटना स्थल का दौरा किया। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था समेत अन्य सभी आवश्यक सेवाओं के प्रबंध प्रसाशन ने कर दिये हैं। इसके अलावा आग दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों को ईलाज के लिये ऊना हॉस्पिटल ले जाया गया और उपचार के उपरांत छूटी दे दी गई है।सूचना मिलते ही अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में करीब 40 झुग्गियां जलकर राख होने की सूचना है।

Leave a Reply