Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियो में 25 वर्षीय नौजवान की मौत, परिवार ने हत्या का जताया शक, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बैसाखी पर्व की रात कादियां के गांव नील कलां में 25 साल के नौजवान की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। नौजवान की मौत को लेकर परिवार ने हत्या होने का शक जताया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखविंदर सिंह के ताऊ सुखदेव सिंह और भाई हरविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा कल शाम गुरुद्वारा मक्का साहिब में सेवा करने गया था। सारी रात वहां सेवा करने के बाद गांव का युवक सरबजोत सिंह मोनू उसे अपने घर ले गया। सुबह 12 बजे हमें उस युवक ने सूचना दी कि आपके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है, उसे आकर ले जाइए। जब हम उसे देखने गए, तो हमारे बेटे की नाक से खून निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

हमें शक है कि हमारे बेटे को कोई नशीला पदार्थ दिया गया है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है, क्योंकि हमारा बेटा पहले नशे का आदी था। 6 महीने नशा केंद्र में रहने के बाद उसे एक महीना ही हुआ था जब वह वापस आया। उन्होंने बताया कि हम अपने बेटे को खोजते हुए उस युवक के घर भी गए, लेकिन उसने हमें हमारे बेटे के बारे में कुछ नहीं बताया। हमने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई की गई है और परिवार ने इंसाफ की मांग की है।

वहीं गांव के निवासी हरपाल सिंह और दर्शन सिंह ने सरकार से अपील की कि उनके गांव में नशा बहुत ज्यादा फैल रहा है, इस पर रोक लगाई जाए। पंजाब सरकार द्वारा नशों को खत्म करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उन्हें और सख्त किया जाए ताकि गांवों से नशों को खत्म किया जा सके। आज जो इस परिवार पर कहर टूटा है, एक 25 साल के युवक की मौत हो गई है, ताकि किसी और युवक की मौत न हो। जब इस बारे में थाना कादियां के एसएचओ निर्मल सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि हमने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था और मृतक के ताऊ सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर 194 बीएमएसएस के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *