पंजाब : चोरों ने एक ही घर को 4 बार बनाया निशाना, देखें वीडियो

लुधियाना : शिमलापुरी इलाके से एक घटना सामने आई है। जहां चोरों ने 2 महीने में चौथी बार एक घर को निशाना बनाया है। चोरों ने चोरी करने के बाद उनके ताले की जगह दूसरा ताला लगा दिया। जब परिवार ने आकर देखा कि उनके ताले की जगह दूसरा ताला लगा हुआ था। परिवार ने ताला तोड़कर, जब घर के अंदर दाखिल हुए तो पता चला कि चोरी हुई है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जैसे ही वे दूसरी बार घर से बाहर निकले चोरों ने फिर से घर को निशाना बनाया और फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 2 महीनों के बाद 15 तारीख को फिर चोरों ने घर को निशाना बनाया। यह सारी वारदाता सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में 4-5 चोर घर में घुस आए और घर से सामान लेकर फरार हो गए। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है।

यहां यह भी बता दें कि सीसीटीवी में 4-5 चोर दिखाई दे रहे है। इस संबंध में घर के सदस्यों ने कहा कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हालांकि उन्हें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया कि चोर घर का ताला तोड़कर नलों के अलावा कपड़े भी लेकर फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *