Jalandhar: पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों से युवकों पर किया हमला, एक का कटा अंगूठा 

जालंधर, ENS: गांधी कैंप में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में रविवार की देर शाम को झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवकों से तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान एक युवक का अंगूठा कट गया और दो युवकों को गंभीर चोटे आई हैं। परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। हमले की सूचना थाना दो की पुलिस को दे दी गई है। घायलों की पहचान शीतल नगर निवासी नकुल और शिव के रूप में हुई है।

घायल नकुल निवासी शीतल नगर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले गांधी कैंप के रहने वाले रिदम के साथ विवाद हुआ था, जिसके राजीनामा के लिए रविवार की शाम अपने दोस्त और शिव के साथ गांधी कैंप में गया था। जब वह गांधी कैंप पहुंचे तो 10 से 12  युवकों ने उन्हें घेर कर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया और हमले के दौरान उसके हाथ का अंगूठा कट गया और दूसरे दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया थाना दो कि पुलिस को सूचित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *