Punjab : इस इलाके में बच्ची ने किया Suicide , देखें वीडियो

मुंडिया कला : जिले में नाबालिग के सुसाइड का मामला सामने आया है। नाबालिग की पहचान रितु कुमारी(13) के तौर पर हुई है। पीड़ित परिवार निवासी गांव मुंडिया कलां में किराए के घर में रहते है। नाबालिग की मां सुधीरा देवी ने जानकारी ने बताया कि स्कूल में एडमिशन न होने की वजह से उसने सुसाइड किया है। मां ने बताया कि अधार कार्ड ने होने के वजह स्कूल में एडमिशन नही हुआ था।

इसी वजह से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पीड़ित मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी ने मेरी बेटी को मारकर फंदे से लटका दिया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि नाबालिग ने सुसाइड किया है। उन्होंने बताया कि मृतका का नाम रितु कुमारी के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *