CM केजरीवाल के PA को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जानें मामला

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को स्वाति मालीवाल केस में बड़ा झटका लगा है। मामले में दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने विभव कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने ये फैसला आज सुनाया।  बता दें कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बीते दिनों सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया था। 

इस मामले में विभव फिलहाल विभव पुलिस की गिरफ्त में हैं। ऐसे में बिभव की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जिसको कोर्ट ने आज खारिज कर  दिया है। इससे पहले सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने कहा था कि वो अपना फैसला चार बजे देगा. विभव कुमार को 24 मई को चार दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

सुनावई के दौरान वीडियो देख कोर्ट में रो पड़ीं स्वाति 
आज कोर्ट में सुनवाई के वक्त स्वाति मालीवाल कोर्ट रूम में ही मौजूद थीं। इस दौरान जब स्वाति के सीएम केजरीवाल के आवास से निकलने की वीडियो कोर्ट में जज के सामने दिखाया जा रहा था और एफआईआर के बारे में विभव के वकील जज को बता रहे थे, उस समय स्वाति की आंखों में आंसू आ गए। स्वाति मालीवाल इस दौरान कोर्ट रूम में ही रोने लगी और फिर चुप होकर कार्यवाही सुनने लगीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *