Punjab News: गोली लगने से AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत, DCP तेजा का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: जिले में पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक बड़े घटनाक्रम में देर रात आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दरअसल, देर रात तक डीएमसी की इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी रही पर लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक गोगी किसी समारोह में भाग लेकर घर लौटे थे और अपने कमरे में खाना खा रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। आनन-फानन में विधायक की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी तत्काल कमरे में पहुंचीं तो गोगी लहूलुहान हालत में पड़े थे। उन्हें तत्काल कार द्वारा डीएमसी अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है कि उन्हें अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगी। गोली किन परिस्थितियों में लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोगी को अस्पताल लाने से पहले इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई थी ताकि डॉक्टरों की टीम तैयार रहे। गोगी के पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुट गई। डॉक्टरों ने गोगी को कृत्रिम श्वास देने के लिए लगातार पंपिंग की।

इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में गोगी की पत्नी और पारिवारिक सदस्य मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही लुधियाना कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल डीएमसी अस्पताल पहुंचे। तुरंत बाद डीसीपी शुभम अग्रवाल, एडीसीपी रमनदीप भुल्लर, एसीपी अकर्शी जैन भी अस्पताल पहुंच गईं। डीएमसी की इमरजेंसी और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही लुधियाना कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल डीएमसी अस्पताल पहुंचे। तुरंत बाद डीसीपी शुभम अग्रवाल, एडीसीपी रमनदीप भुल्लर, एसीपी अकर्शी जैन भी अस्पताल पहुंच गईं। डीएमसी की इमरजेंसी और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। कोई पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से कतराता रहा। उधर, सूचना पाकर आप कार्यकर्ता और गोगी समर्थक अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए थे।

डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने ‘आप’ विधायक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें मृत अवस्था में डीएमसी अस्पताल लाया गया था। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। यह घटना देर रात 12 बजे की है। घटना से पहले उन्होंने हर रोज की तरह रात में खाना खाया था। पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल और उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल डीएमसीएच में मौजूद हैं।

‘आप’ विधायक की मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने कहा कि परिवार के सदस्यों के अनुसार उन्होंने खुद को गलती से गोली मार ली। उनके सिर में गोली लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। ‘आप’ विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और बेटी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *