Punjab: Central Jail में नशीली वस्तु फेंकने के मामले में 2 तस्कर काबू

लुधियानाः सेंट्रल जेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई। दरअसल, सेंट्रल जेल के बाहर से दो युवकों जेल के अंदर कुछ सामान फेंकते पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसरा जेल में जिस जगह उक्त काबू किए तस्करों ने सामान फेंका है, वहां से पुलिस को तंबाकू से भरी कांच की बोतल मिली है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को जेल के सहायक सुपरीडेंट हरमिन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 30 मई को वह जेल में गश्त और चैकिंग कर रहे थे।

जेल की दीवार टावर नंबर 60 नजदीक जेल कर्मचारियों को मोटरसाइकिल पर दो युवक जेल में फेंका गिराते हुए दिखे। युवकों को चैकिंग के लिए रोका और सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि दोनों युवकों ने कांच की तंबाकू से भरी बोतल जेल में गिराई है। आरोपियों की पहचान कमलजीत सिंह और लुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। उधर, जांच अधिकारी ASI गुरदियाल सिंह मुताबिक फेंके के गई मामले सामने आते है। करीब 1500 से 2 हजार रुपए के लालच में ये तस्कर जेल में फेंका गिराते है। पुलिस ने Prision ACT के तहत  52A,42,45 के तहत मामला दर्ज किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *