Jalandhar: पंचवटी मंदिर का विवाद पहुंचा पोलिंग बूथ तक 4 पर FIR दर्ज

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के बस्ती गुजा में बीते दिन लोकसभा चुनाव को लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पोलिंग बूथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प होने का मामला सामने आया था। इस दौरान जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता रजनी अंगुराल ने योगेश और लक्की मल्होत्रा पर साथियों सहित हमला करने के आरोप लगाए थे, वही योगेश मल्होत्रा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने योगेश मल्होत्रा की शिकायत पर पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

बतादें, कि पंचवटी मंदिर में कुछ दिन पहले वोट के बदले सूट देने के मामले ने तूल पकड़ा लिया है। वहां मौजूद रजनी अंगुराल ने भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू की पत्नी सुनीता रिंकू पर महिलायों को सूट बांटने के आरोप लगाए थे। जिसकी वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल करने के बाद पुलिस को सौंप दी थी। इस घटनाक्रम की वीडियो उक्त एफआईआर में दर्ज है। जो रजनी अंगुराल ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की थी। 

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ ही क्षणों में ही कांग्रेस के उम्मीदवार ने इसके खिलाफ भी की थी। वहीं, इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था। लेकिन अभी तक मंदिर में सूट बांटने के मामले में ना तो कई नामजद हुआ है ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *