Punjab News: टैंकर और कार में हुई भीषण टक्कर में महिला घायल, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले के आईटीआई के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना की ओर से आ रही कार खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी को महिला चला रही थी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे समाज सेवी संस्था व मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह की मदद से सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि पानी के टैंकर के साथ कार की टक्कर हो गई। महिला पटियाला से फिरोजपुर ड्यूटी पर जा रही थी। इस दौरान महिला की कार की टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में महिला को कुछ चोटें आई है। घटना की सूचना पटियाला में रहने वाले परिवार को दे दी गई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *