Lok Sabha Election Result 2024: सपा और BJP के कार्यकर्ताओं में झड़प

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की काउंटिंग जारी है। इस चुनाव के लिहाज से सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है और कई सीटों पर बढ़त बना के रखा है। हालांकि, इस बीच राज्य की राजधानी लखनऊ में वोटों कि गिनती के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बड़ी भिडंत देखने को मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ में चुनाव के लिए निर्धारित मतगणना स्थल के पास समाजवादी पार्टी-भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हुई है। ये भिड़ंत लोकसभा चुनाव के रुझानों को लेकर बहस के बाद हुई है। सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं कर बीच भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया है।

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों के लिए जारी मतगणना में सपा और कांग्रेस के गठबंधन ने भाजपा पर बढ़त बनाई हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिकस राज्य में सपा 36 सीटों पर आगे है। भाजपा को 33, कांग्रेस को 7 और आरएलडी को 2 सीटों पर बढ़त है। इसके अलावा दो सीटों पर अन्य के पास में बढ़त है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *