Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Guru Nanak Jayanti 2025: श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस, कुल 1563 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे चार नगर कीर्तन- तरुनप्रीत सिंह सौंद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Guru Nanak Jayanti 2025: श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस, कुल 1563 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे चार नगर कीर्तन- तरुनप्रीत सिंह सौंद

Mahabir
Last updated: November 5, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Guru Nanak Jayanti 2025: पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मना रही है। इन आयोजनों की सफलता और समुचित प्रबंधन के लिए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग नोडल विभाग नियुक्त किया गया है।

Contents
  • मुख्य नगर कीर्तन 19 नवंबर को श्रीनगर से शुरू
  • 21 नवंबर को जालंधर में रहेगा
  • दुनियाभर की संगत से अपील

तरुनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Sond) ने बताया कि 19 नवंबर को विभिन्न धार्मिक स्थलों से शुरू होने वाले चार नगर कीर्तनों की कुल लंबाई 1563 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और यह पूरे पंजाब के प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे।

मुख्य नगर कीर्तन 19 नवंबर को श्रीनगर से शुरू

उन्होंने बताया कि मुख्य नगर कीर्तन 19 नवंबर को श्रीनगर से शुरू होगा, जो जम्मू, पठानकोट, दसूहा, होशियारपुर, माहिलपुर और गढ़शंकर होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन का ठहराव 19 नवंबर को जम्मू, 20 नवंबर को पठानकोट और 21 नवंबर को होशियारपुर में होगा। इस नगर कीर्तन की कुल लंबाई 544 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

Guru Nanak Jayanti 2025: श्री गुरु नानक देव जी ने भेदभाव रहित समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया- अतुल भगत
Guru Nanak Jayanti 2025

माझा-दोआबा मार्ग पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन गुरदासपुर से शुरू होगा, जो बटाला, बाबा बकाला, श्री अमृतसर साहिब, तरन तारन, गोइंदवाल साहिब, कपूरथला, करतारपुर, जालंधर, बंगां और बलाचौर से होता हुआ 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

21 नवंबर को जालंधर में रहेगा

नगर कीर्तन का ठहराव 20 नवंबर को श्री अमृतसर साहिब और 21 नवंबर को जालंधर में रहेगा। यह नगर कीर्तन कुल 345 किलोमीटर का फासला तय करके श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। मालवा-1 रूट पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन फरीदकोट से आरंभ होगा, जो फिरोजपुर, मोगा, जगराओं, लुधियाना, खन्ना, सिरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मुरिंडा, चमकौर साहिब और रूपनगर से होता हुआ 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसका ठहराव 20 नवंबर को लुधियाना और 21 नवंबर को फतेहगढ़ साहिब में रहेगा। यह नगर कीर्तन की कुल लंबाई 320 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। सौंद ने आगे कहा कि मालवा-2 मार्ग पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन तलवंडी साबो से शुरू होगा, जो बठिंडा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, राजपुरा, बनूर, मोहाली, कुराली और रूपनगर होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

Guru Nanak Jayanti 2025
Guru Nanak Jayanti 2025

दुनियाभर की संगत से अपील

नगर कीर्तन का ठहराव 20 नवंबर को संगरूर और 21 नवंबर को मोहाली में रहेगा। यह नगर कीर्तन की कुल लंबाई 354 किलोमीटर का फासला तय करेगा। तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दुनियाभर की संगत से अपील की है कि वे इन नगर कीर्तनों में शामिल होकर श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान अर्पित करें। उन्होंने अन्य सभी आयोजनों में भी संगत को उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Guru Nanak Jayanti 2025: श्री गुरु नानक देव जी ने भेदभाव रहित समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया- अतुल भगत
Next Article Guru Nanak Jayanti 2025: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM भगवंत सिंह मान ने लोगों को दी बड़ी सौगात
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.