Punjab News: Cable तार, Net Box, AC, 5 बाइक, 2 कार सहित अन्य सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले में चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, समालसर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करके केबल की तारों सहित भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह निवासी गांव सुखानंद के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि समालसर पुलिस गुरदीप सिंह को गांव सुखानंद के लिंक रोड से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से चोरी के केबल तार 2 क्विंटल 21 किलो, नेट बॉक्स 55 किलो, 5 मोटरसाइकिल, 2 ऑल्टो कार, एक एलसीडी, एक एसी, 33 लोहे की पाइपें, 27 लोहे की चादरें, 7 पेंचकस, 6 प्लास, 50 लोहे के ब्लेड के साथ अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए है। जिसमें सिकंदर सिंह उर्फ तीतर, सिकंदर सिंह, बलकार सिंह, अंग्रेज सिंह शामिल है।

पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना समालसर में मामला दर्ज किया गया है, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में सामने आई है। कि सभी आरोपी पंजाब के अलग-अलग जिले से संबंधित है और अलग-अलग जिले में चोरी के वारदात को अंजाम देते थे। आज आरोपी गुरदीप सिंह को बाघापुराना अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा ताकि और भी चोरी के सामान बरामद किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *