Punjab News: किसानों और पुलिस में हुई तकरार, लगाया धरना

Written by

in

संगरूरः सुनाम के गांव छाजली में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। छाजली में सीएम मान, स्कूल आफ एमिनेंस का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां सीएम मान ने एक बार फिर से कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने फिर से पूछा कि बाजवा बताए 50 बम की सूचना के सोर्स क्या है। वहीं दूसरी ओर सीएम मान के दौरे की सूचना मिलने पर किसान भी वहां पर पहुंच गए।

जहां पुलिस द्वारा किसानों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन किसान आगे बढ़ने की जिद्द पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस और पुलिस के बीच तकरार हो गई। बहस के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और गुस्साए किसान धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद और सिद्धूपुर के सैकड़ों सदस्य तथा महिलाएं विभिन्न गांवों से छाजली पहुंचीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें आयोजन स्थल से करीब एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया और आगे नहीं जाने दिया।

किसान और महिलाएं पुलिस की नाकाबंदी से आगे जाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस और किसानों के बीच तकरार हुई और बहस शुरू हो गई। पुलिस ने किसानों को पीछे खदेड़ दिया जिससे गुस्साए किसान वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसान नेता जसविंदर सिंह लोंगोवाल, जसवीर सिंह मेदेवास, संत राम, राज सिंह, केवल सिंह जवंदा, बलजीत कौर, रामफल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *