Murder के मामले में Superstar गिरफ्तार, जाने मामला

नई दिल्ली : पॉपुलर कन्नड़ एक्टर दर्शन को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने एक मर्डर के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मैसूर में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उन्हें बेंगलुरु लेकर जा रही है। चित्रदुर्गा के रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक आरोपी ने दर्शन का नाम उजागर किया है और पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि दर्शन लगातार आरोपी के संपर्क में था। रेणुकास्वामी का शव रविवार को मिला था।

पुलिस ने बताया कि हत्या के एक मामले में एक आरोपी ने दर्शन का नाम बताया है और पुलिस आरोपी के बयान के आधार पर ही दर्शन को हिरासत में लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ चल रही है। रेणुकास्वामी चित्तदुर्ग में एक मेडिकल शॉप में काम करता था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक रेणुकास्वामी को चित्रदुर्ग से पहले किडनैप किया गया था और इसके बाद शहर के वेस्टर्न हिस्से कामाक्षीपाल्या में उसका शव मिला था. बेंगलुरु पुलिस ने कहा, “सीसीटीवी की जांच की गई और पीड़ित की पहचान चित्रदुर्ग निवासी रेणुकास्वामी के रूप में हुई। बेंगलुरु पुलिस ने कहा, “कन्नड़ एक्टर दर्शन और उनके सहयोगी को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *