Punjab and Sindh Bank में 15 लाख की लूट की CCTV फुटेज आई सामने

लुधियानाः खन्ना में बगली कलां गांव में पंजाब एंड सिंध बैंक में दिन दहाड़े लुटेरों ने वारादात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश युवक आए और बैंक के कर्मियों को बंधक बनाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बैंक में लंच ब्रेक चल रहा था, दरअसल, करीब ढाई बजे तीनों लुटेरे बैंक में गए और पिस्तौल के बल पर बैंक स्टाफ को बंधक बना लिया। इस दौरान लुटेरे बैंक से करीब 15 लाख रुपए लूट फरार हो गए।

कर्मियों ने बताया कि लुटेरों के फरार होने के दौरान बैंक के गनमैन से बंदूक लेकर डकैतियों ने फायर किए और थोड़ी दूर जाकर बंदूक फेंक दी। वहीं पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे बंदूक वहीं छोड़कर बाइक पर सवार होकर फरार होते दिखाई दे रहे है। इस दौरान गनमैन उनके पीछे भागता है और बंदूक उठाकर उन पर हमला करने की कोशिश करता है लेकिन लुटेरे फरार हो जाते है। वहीं घटना के दौरान आस-पास के लोग भी मौके पर इकट्ठा होते दिखाई दे रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *