Punjab News: पानी पीने को लेकर ठेकेदार के साथ हुई हाथापाई, टूटी हाथ की हड्डी, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडिया कलां इलाके में एक प्लाट में शटरिंग का काम करने आए ठेकेदार पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पीने के पानी को लेकर साथ लगते प्लाट मालिक के साथ विवाद हो गया। इस दौरान प्लाट मालिक द्वारा ठेकेदार पर हमला किया गया। घटना में ठेकेदार की आंख पर गहरी चोट आई है और उसके दाएं हाथ की हड्डी टूट गई। परिवारिक सदस्यों द्वारा घायल ठेकेदार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में घायल गोकुल प्रशाद यादव ने बताया कि वह शटरिंग का काम करता है।

मंगलवार दोपहर वह राम नगर मुंडिया में प्लाट में काम करने आया हुआ था। जहां प्यास लगने पर वह पड़ोस के प्लाट में लगे समर्सिबल पंप पर पानी पीने के लिए चला गया। जहां प्लाट में मौजूद मालिक ने उसपर हमला कर दिया। हादसे में घायल होने से हाथ की हड्डी टूट गई और आंख पर गहरी चोटे आई है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *