Jalandhar: सब्जी मंडी में शैड के पिल्लर से लटकता मिला शव, देखें Video

जालंधर, ENS: मकसूदा सब्जी मंडी में शैड के पिल्लर से व्यक्ति का शव लटकता मिला। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से तुरंत पुलिस को दी। वहीं मौके पर पुलिस एसीपी ट्रैफिक और थाना 8 की टीम पहुंची और शव को नीचे उतार कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मंडी में लेबर का काम करता था। थाना एक एक एडिशनल एसएचओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि बीमारी के वजह से व्यक्ति ने सुसाइड किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि व्यक्ति को खुजली की दिक्कत थी और वह इसका ईलाज नहीं करवा पा रहा था। इसी के चलते व्यक्ति ने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते शव को 72 घंटे के सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *