Punjab: Toll Plaza के रेट बढ़ने पर किसानों का एक्शन, दी ये चेतावनी

लुधियाना: नेशनल हाईवे  स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा के बीते दिन रेट बढ़ाए गए। जिसके बाद अब किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते टोल के बढ़े हुए रेट के विरोध में किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने चेतावनी दी है। किसान नेता का कहना है कि प्रशासन ने अगर शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट कम न किए गए तो रविवार को किसान यूनियन लाडोवाल  टोल प्लाजा को फ्री करवाएगी। उन्होंने बताया कि लाडोवाल  टोल प्लाजा पर दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों को भी 150  से बढ़कर 340 रुपए तक का टोल पास देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर टोल रेट नहीं कम हुए तो किसान यूनियन अपना  संघर्ष तेज करते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा को अनियमित समय के लिए फ्री करवाएंगे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *