सरकारी Hospital को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, करवाया खाली

चंडीगढ़ः देश की राजधानी के बाद अब चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज मैंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और  ऐसे में अब इलाके को खाली करवाया जा रहा है। मैल के जरिये यह धमकी दी गई है। चंडीगढ़ पुलिस के जवान और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची हैं। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। यहां पर मैटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को बम से उड़ाने के लिए एक धमकी भरा मेल भेजा गया है।

मेल में लिखा गया है कि कुछ ही देर में मेंटल इंस्टिट्यूट को बम से उड़ा दिया जाएगा। हालांकि, अब चंडीगढ़ पुलिस के सीनियर अधिकारी, ऑपरेशन सेल टीम, रेस्क्यू ऑपरेशन टीम और क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंच चुकी है। सेक्टर-32 का मेंटल इंस्टिट्यूट जहां पर है, वहां आसपास पूरा रिहायशी इलाका है। यहां पर सेक्टर-32 में एसडी स्कूल और कॉलेज के अलावा, सेंट स्टीफ्स स्कूल भी है। हालांकि, एहतियातन के तौर पर अब चंडीगढ़ पुलिस ने पूरा एरिया खाली करवाया है। पुलिस की टीमें पूरे एरिया की जांच कर रही हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *