Jalandhar: आतंकी Lakhbir Landa के मामले में परिवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कनाडा में बैठकर राज्य में बड़े स्तर पर फोन के जरिए रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरीके और उसके साथी यादविंदर सिंह पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आदित्य वारियर ने बताया कि इस मामले में लंडा की माता बहन और जीजा को गिरफ्तार किया है। वहीं लंडा के साथी यादविंदर के पिता-माता और बहन को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एडीसीपी ने बताया कि दोनों परिवारों की लंडा के साथ भूमिका सामने आई है।

एडीसीपी आदित्य ने बताया कि उनकी टीम ने लखबीर लंडा की मां परमिंदर कौर, बहन बहन जसपाल कौर और जीजा रणजोध बीर सिंह सहित उसके साथी यादविंदर सिंह के बाप जयकार सिंह, मां बलजीत कौर और बहन हुसनप्रीत कौर को गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी आदित्य ने बताया कि यह सभी लंडा को सपोर्ट करते थे। वहीं लंडा का जीजा रणजोध बीर सिंह पुलिस मुलाजिम है जो कलर्क पद पर तैनात है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना-6 में आईपीसी की धारा 384, 386, 387, 212, 216 (ए) व 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहला ही मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों की गिरफ्तारी सभी का शुक्रवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया और पिछले रास्ते से लेकर चले गए। हालांकि परिवारिक सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर बीते दिन सभी पुलिस अधिकारी बताने से परहेज कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार 5 थानों की पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाकर आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों के ठिकानों पर पहुंची थी, जहां कई घंटे चली दबिश पुलिस ने सभी परिवारिक सदस्यों को गिरफ्तार किया। सभी लोग एक दिन रिमांड पर है और पुलिस रिमांड दौरान सभी लोगों के बैंक अकाउंट खंगालने की कोशिश करेगी ताकि यह पता चल सके कि किस किस के साथ लेन देन हुआ है। पुलिस ने सभी लोगों के मोबाइल कब्जे में ले फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजेंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *