Jalandhar: ट्रक ड्राइवर को कार सवार लुटेरे लूटकर हुए फरार, हदबंदी में उलझी पुलिस

जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिजायर कार सवार लुटेरे ने देर रात ट्रक ड्राइवर को लूट लिया। ट्रक ड्राइवर की शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बजाय हदबंदी में उलझी रही और आधे घंटे के बाद मकसूदां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर वारदात का जायजा लिया। ट्रक ड्राइवर राजेश कुमार निवासी हिसार ने बताया कि वह जम्मू में ट्रक को लोड करके करीब रात 8 बजे हिसार के लिए निकला था और रात करीब 2 बजे जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव नूरपुर अड्डा के समीप पेशाब करने के लिए रूका तो देखा की अड्डे के समीप ही एक सफेद रंग की डिजायर कार पहले से ही खड़ी थी।

उसने बताया कि जब वह ट्रक में बैठने लगा तो कार में से 4 युवक निकले और उससे मारपीट कर जेब से 3 हजार की नकदी ले कर फरार हो गए, जिसके बाद वह वहां से निकला तो उसे आगे थाना के पुलिस अधिकारी मिले, जिन्हें  उसने लूट की बात बतायी तो वो कहने लगे उन्होंने ने कहा कि वारदात वाली जगह का इलाका थाना मकसूदां की हद में आता है। इसके बाद उसने थाना मकसूदां की पुलिस को सूचित किया और सूचना के बाद मौके पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *