गर्मी का कहर जारी, पारा 46 के पार, जानें कब मिलेगी राहत

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारतीय राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  दिल्ली से लेकर बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 15 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। जिससे इन राज्यों के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इन सभी राज्यों में शुक्रवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा था। 

वहीं पंजाब में गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही। पंजाब के कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर, और मालेरकोटला सहित अन्य कइ जिला शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *