Punjab News: इस इलाके के लोगों को कूड़ा डंप से मिलेगी निजात, मेयर ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः नगर निगम के मेयर व पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने टिब्बा रोड स्थित कूड़ा डंप का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के कई अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। नगर निगम मेयर ने कहा कि यह कूड़ा डंप लुधियाना के लिए अभिशाप बन गया है और हमारी सरकार इसे खत्म करने के लिए कई बड़े प्रयास कर रही है।

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने कहा कि इस बार कचरे के प्रसंस्करण और निपटान के लिए एक नई कंपनी को टेंडर दिया गया है। जल्द ही इस इलाके से कूड़े का ढेर हटा दिया जाएगा और इस जगह पर नए पार्क बनाए जाएंगे।

मेयर दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने कहा कि इस डंप से इलाका वासी काफी परेशान हैं तथा पूरे शहर में मच्छर और मक्खियों के चलते बिमारियां फैल रही हैं। इसी के साथ कई बार डंप में आग लग जाने से बड़े हादसे भी हो जाते हैं। इसी के चलते नई कंपनी को टिब्बा रोड स्थित इस कूड़ा डंप को हटाने के लिए 128 करोड़ रुपए का टेंडर दिया गया है। टेंडर के चलते कोशिश रहेगी कि करीब एक ही साल में इस कूड़ा डंप को खत्म किया जा सके।

इसके खत्म होने के बाद प्रशासन इस इलाकें में फूटबाल ग्राउंड, पार्क और अन्य चीजें बनाई जाएंगी जिससे यहां रहने वाले लोगों को भी लगे कि वे माडल टाउन जैसे एरिया में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में फैल रही बीमारियों के चलते यहां डिस्पेंसरी भी खोली जाएंगी ताकि लोग बीमारियों से बचे और अच्छा जीवन व्यतीत करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *