Jalandhar: विदेश में गोली लगने से लड़की की मौत के बाद परिवार का आया बयान, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: अमेरिका के न्यूजर्सी में जालंधर की 2 बहनों पर युवक ने फायरिंग करने का मामला बीते दिन सामने आया था। इस घटना में 1 महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। वारदात को अंजाम देने वाला युवक भी जालंधर के नकोदर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों चचेरी बहन थी। आरोपी पहचान गांव हुसैनपुर निवासी गौरव गिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फायरिंग में मरने वाली की पहचान नूरमहल निवासी 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। घटना में 20 वर्षीय घायल लड़की की पहचान गगन के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर है। उसका इलाज अमेरिका में चल रहा है। वहीं इस मामले में लड़कियों के परिवार का बयान सामने आया है।

उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए सुरजीत कौर ने बताया कि उन्हें बुधवार की रात को घटना के बारे में पता चला था। परिवार ने बताया कि दोनों वहां पर किराये में रहती है और दामाद ट्रक लेकर काम के सिलसिले से कैलिफोर्नियां गया हुआ था। वहीं उन्होंने आरोपी को लेकर कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित परिवार ने कहाकि वह सरकार से अपील करते है कि घायल बच्ची से उनकी बात करवाई जाएं ताकि असल कारणों का पता चल सके। वहीं सुरजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी 2 जनवरी को विदेश में गई है, जबकि दूसरी बच्ची पहले से वहां विदेश में रह रही है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। लेकिन इस घटना के बारे में मृतक जसबीर और घायल गगन ने कभी कोई बात नहीं की थी। 

मिली जानकारी के अनुसार जख़्मी हुए दोनों बहनों को वारदात के बाद तुरंत नेवार्क के एक अस्पताल में ले जाया गया। एक अमेरिकी वेबसाइट से बातचीत में पड़ोसी जोश लेनॉफ ने कहा- वे ड्राइव वे पर ही पड़ी थीं। वे वास्तव में हिल नहीं रही थीं। गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। आरोपी से पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *