वाटर पार्क में हुई Firing, 10 घायल

नई दिल्ली : अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहशहत फैल गई। गोलीबारी की यह घटना मिशिगन के सबसे बड़े शहर डेट्रायट के पास एक वाटर पार्क में हुई जहां कम से कम 10 लोगों के घायल होने की खबर है। यह घटना वहां शनिवार की शाम को हुई जब लोग वाटर पार्क की सैर करने गए थे। गोलीबारी करने वाला शख्स फरार हो गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह आसपास के किसी घर में छिपा हुआ है। 

 घटनास्थल से संदिग्ध द्वारा इस्तेमाल की गई बंदूक बरामद की गई। घायल लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। ओकलैंड काउंटी के अधिकारी ने बताया कि मिशिगन के रोचेस्टर हिल्स में ब्रुकलैंड्स प्लाजा स्प्लैश पैड पार्क के सामने एक व्यक्ति शाम करीब 5 बजे  एक वाहन से उतरा और 9mm सेमीऑटोमैटिक ग्लॉक पिस्टल से करीब 30 गोलियां चलाईं। उसने इस कई बार रिलोड भी किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *