फ्रिज में मिला गोमांस, 11 मुस्लिम परिवारों के घर किए धवस्त, देखें वीडियो

गोमांस के नमूने हैदराबाद भेजे, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: आदिवासी बहुल मंडला में अवैध गोमांस व्यापार का मामला सामने आया है। जिसेक बाद प्रशासन ने कार्रवाई के तहत 11 मुस्लिम लोगों के घरों को ध्वस्त कर दिया। मंडला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा ने बताया कि कार्रवाई यह गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई। नैनपुर के भैसवाही इलाके में वध के लिए बड़ी संख्या में गायों को लाया गया है।

एसपी सकलेचा ने बताया कि एक दल वहां पहुंचा और हमें आरोपियों के ठिकाने के पीछे बंधी 150 गायें मिली। सभी 11 आरोपियों के घरों में रेफ्रिजरेटर से गाय का मांस बरामद किया गया। हमें जानवरों की चर्बी, खाल और हड्डियां भी मिलीं, जिन्हें एक कमरे में रखा गया था।

एसपी ने ये भी बताया कि स्थानीय सरकारी पशु चिकित्सक ने पुष्टि की है कि जब्त मांस गोमांस है। हमने डीएनए विश्लेषण के लिए नमूने हैदराबाद भी भेजे हैं। 11 आरोपियों के घर ढहा दिए गए क्योंकि वह सरकारी जमीन पर थे। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष 10 की तलाश जारी है। सकलेचा ने कहा कि 150 गायों को गोशाला भेजा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *